विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
जनपत की खबर May 09, 2020 at 07:53 PM , 477Banwarilal Kushwah
जसराना । थाना क्षेत्र के सलेमपुर थाना जसराना, फिरोजाबाद निवासी श्रीमती सोनी ( 26 वर्ष ) पत्नी संजय यादव की शादी 23 फरवरी 2012 को हुई थी । इनके कोई संतान नहीं है तथा बड़ी बहन प्रीति पत्नी शिवकुमार यादव की शादी भी उसी दिन हुई थी। शादी को करीब 8 वर्ष हो चुके हैं । मृतका अपने पति के साथ गुड़गांव में रहती थी । कोरोना महामारी से पहले गांव आकर रहने लगी थी । आज शनिवार को सोनी ने छत पर लगे कुंदे से चुन्नी बांध कर आत्महत्या कर ली । विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की जानकारी होते ही पुलिस द्वारा ससुरालीजनों एवं उसके मायके के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई । मृतका द्वारा फांसी पर लटकने की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी जसराना भी मौके पर पहुंच गए ।































Comments