दिल्ली में एडमिट बुजुर्ग की मौत, जांच में निकला कोरोना
जनपत की खबर May 09, 2020 at 07:52 PM , 478 0 इमामबाड़ा इलाका किया बंद, परिजन दिल्ली में क्वारांटाइन
Banwarilal Kushwah
फिरोजाबाद । थाना रसूलपुर क्षेत्र में रहने वाले 60 साल के एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई , जिसके बाद उनकी कराई गई जांच में उनके कॉरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है । इसके बाद फिरोजाबाद शहर के जिस इलाके में वो रहते थे, उस इलाके को प्रशासन द्वारा सील करने की कार्रवाई की गई है। वहीं उनके परिजनों को दिल्ली में ही क्वारांटाइन किया गया है। बुजुर्ग के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलने से उनके संपर्क में आने वालों एवं मोहल्ले में रहने वाले लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है । फिरोजाबाद जनपद के रसूलपुर थाना अंतर्गत इमामबाड़ा मोहल्ले में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग रहते थे। उनका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था । शुक्रवार को भी परिजन उनको दिल्ली दिखाने ले गए थे, देर रात अस्पताल में ही मौत हो गई । इलाज के दौरान मौत होने के बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा डेडबॉडी देने से पूर्व डॉक्टरों द्वारा उनकी जांच की गई तो उसमें वह कोरोना संक्रमित ग्रसित मिले । कोरोना पॉजिटिव मिलने की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन के अलावा परिजनों में भी हड़कंप मच गया । इधर जिले का स्वास्थ विभाग उनके संपर्क में आने वालों की तलाश में जुट गया है ।































Comments