चार लोगों को किया गया डिस्चार्ज
जनपत की खबर May 09, 2020 at 07:52 PM , 506Banwarilal Kushwah
फिरोजाबाद । जनपद में आज शनिवार का दिन कुछ राहत भरा रहा । आज कोई भी केस पॉजिटिव नहीं मिला । इससे जिले के वाशिंदों ने राहत भरी खबर से भगवान का शुक्रिया जताया । शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 4 संक्रमित लोगों के ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया । सीएमओ के अनुसार जिले में संक्रमित केसों की संख्या 174 है । वहीं चार लोगों को अभी तक विभिन्न जिलों में रैफर किया जा चुका है । जबकि जिले में अब एक्टिव केस 82 है । अभी तक जिले में 81 लोगों को छुट्टी दे दी गई है । वहीं अभी 4 संक्रमितों की मौत हो चुकी है तथा सात लोगों को विभिन्न जिलों में रैफर किया गया है। जिला प्रशासन वी विभिन्न हॉटस्पॉटओं को लेकर अलर्टता बरत रहा है ।































Comments