चोरों ने उड़ाई नगदी और आभूषण
जनपत की खबर May 09, 2020 at 07:54 PM , 472Banwarilal Kushwah
फिरोजाबाद । गांव नगला हीरा नगर में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोर घर में रखी 25 हजार रुपये की नगदी और आभूषण चोरी कर ले गये। जानकारी होने पर लोगों ने डायल 112 पर फोन कर चोरी की जानकारी दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। लॉक डाउन में नगर क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। नगला हीरा सिंह निवासी पिंटू पुत्र राजवीर सिंह बघेल का परिवार गर्मी की बजह से छत पर सो रहा था। रात के समय अज्ञात चोर घर में घुस गये और कमरे में रखी 25 हजार रुपये की नगदी और आभूषण चोरी कर ले गये। सुबह जब परिवारीजनों की नींद खुली तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर थाना शिकोहाबाद पुलिस पहुंची और जानकारी की।































Comments