गौर सिटी में आज दो लोगों की दर्दनाक मौत, पुलिस ने बताई वजह
हेडलाइंस Apr 26, 2021 at 10:05 PM , 362ग्रेटर नोएडा
- घटना की जानकारी मिलने के बाद सोसाइटी में दहशत
- स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया
- पुलिस ने बताई वजह
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी में सोमवार को कोरोना संक्रमण के कारण 2 लोगों की मौत हुई है। गौर सिटी में स्थित 4 एवेन्यू और 11 एवेन्यू में रहने वाले दो युवकों की मौत सोमवार को हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों युवकों के शव को टीम लेकर चली गई है।
बिसरख थाने के प्रभारी अनीता चौहान ने बताया कि सोमवार की दोपहर को गौर सिटी में स्थित 11 एवेन्यू में रहने वाले एक परिवार की तरफ से शिकायत आई थी कि उनके परिवार में एक व्यक्ति की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग टीम से संपर्क किया और एंबुलेंस भिजवाई। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिना देरी किए कोरोना संक्रमण के कारण मृत व्यक्ति को एंबुलेंस में लेकर चली गई। इसके अलावा वहां मौजूद सभी लोगों को सावधानी बरतने के लिए आदेश दिया गया है।
अनीता चौहान ने बताया कि गौर सिटी में स्थित 4 एवेन्यू के टावर F में रहने वाले रक युवक की मौत सोमवार की शाम को हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि युवक कोरोना संक्रमित था। पुलिस ने इस युवक के शव को एंबुलेंस में रखवा कर भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों व्यक्तियों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है ।।






























Comments