यूपी में पांच बड़ी औद्योगिक कंपनियों को वित्तीय प्रोत्साहन की मंजूरी, सैमसंग, एलजी और वरुण बेवरेजेज भी शामिल
जनपत की खबर Oct 30, 2026 at 07:25 PM , 29**लखनऊ।** उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में 30 अक्टूबर 2026 को आयोजित एम्पावर्ड कमेटी की बैठक में पांच औद्योगिक इकाइयों को वित्तीय प्रोत्साहन दिए जाने संबंधी प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई।
यह बैठक उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2012 के अंतर्गत औद्योगिक इकाइयों को विशेष सुविधाएं एवं रियायतें प्रदान करने के संबंध में आयोजित की गई थी।
**इन पांच कंपनियों को मिली मंजूरी**
बैठक में जिन औद्योगिक इकाइयों को अनुमन्य अवधि के लिए वित्तीय प्रोत्साहन वितरित करने के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई, उनमें शामिल हैं—
1. मेसर्स वरुण बेवरेजेज लिमिटेड।
2. मेसर्स पसवारा पेपर्स लिमिटेड।
3. मेसर्स सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड।
4. मेसर्स गैलेंट इस्पात लिमिटेड।
5. मेसर्स एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड।
**औद्योगिक निवेश और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा**
सरकार के इस निर्णय से प्रदेश में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन मिलने, मौजूदा उद्योगों के विस्तार और औद्योगिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है। साथ ही प्रदेश में रोजगार सृजन के अनुकूल वातावरण को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।
**बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद**
बैठक में प्रमुख सचिव राज्य कर श्रीमती कामिनी रतन चौहान, प्रमुख सचिव एमएसएमई शशि भूषण लाल सुशील, मुख्य कार्यपालक अधिकारी इन्वेस्ट यूपी विजय किरण आनंद, सचिव नियोजन डॉ. राज शेखर, विशेष सचिव न्याय मनमीत सूरी, विशेष सचिव एमएसएमई शिशिर तथा प्रबंध निदेशक पिकप चंद्र विजय सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
एम्पावर्ड कमेटी की इस स्वीकृति को उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश और रोजगार प्रोत्साहन नीति के क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।






_page-0001.jpg)
























Comments