लखनऊ में आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन करेंगे अमित शाह, 2027 चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन
जनपत की खबर Oct 30, 2026 at 12:16 PM , 26**लखनऊ।** केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (31 अक्टूबर) लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन करेंगे। बैठक में आगामी वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन की मजबूती और पार्टी की भावी रणनीति पर चर्चा होगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों को लेकर मार्गदर्शन देंगे।
बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
दो दिवसीय इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक रोडमैप तैयार करने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की आगामी गतिविधियों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक का आयोजन राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रेक्षागृह, लखनऊ में किया जा रहा है। बैठक का समापन 31 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के साथ होगा।






_page-0001.jpg)
























Comments