जनसेवा और जनसमस्याओं का समाधान सर्वोपरि: केशव प्रसाद मौर्य
जनपत की खबर Aug 03, 2026 at 08:17 PM , 12विधानसभा सत्र से पहले जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
लखनऊ, 3 अगस्त। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को विधानसभा के तृतीय सत्र-2026 की कार्यवाही में शामिल होने से पूर्व अपने सरकारी आवास 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ पर आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं।
जनता दर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं स्थानीय समस्याओं से उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया। श्री मौर्य ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों एवं जनपदों के अधिकारियों को मामलों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचे और प्रत्येक नागरिक को न्यायसंगत समाधान मिले।
श्री मौर्य ने कहा कि प्रदेश की जनता की सेवा, उनकी समस्याओं का समाधान और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन केवल शिकायत सुनने का मंच नहीं, बल्कि शासन और जनता के बीच प्रत्यक्ष संवाद का सशक्त माध्यम है, जिससे समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित होता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सुशासन, पारदर्शिता, जवाबदेही और जनकल्याण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा जनता का विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी शक्ति है।































Comments