जौहर विश्वविद्यालय ध्वस्तीकरण पर फिलहाल रोक, कमिश्नर कोर्ट से मिली अंतरिम राहत
जनपत की खबर Jul 27, 2026 at 09:45 PM , 19सुनवाई पूरी होने तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश, दोनों पक्षों की दलीलों के बाद आएगा अंतिम फैसला
रामपुर। जौहर विश्वविद्यालय के कथित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर फिलहाल रोक लग गई है। कमिश्नर कोर्ट ने मामले में अंतरिम राहत देते हुए सुनवाई पूरी होने तक यथास्थिति (Status Quo) बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
कोर्ट के आदेश के बाद फिलहाल विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार की ध्वस्तीकरण संबंधी कार्रवाई नहीं की जाएगी। मामले में संबंधित पक्षों की ओर से अपने-अपने तर्क और साक्ष्य अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे।
कमिश्नर कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और उपलब्ध अभिलेखों का परीक्षण करने के बाद ही अंतिम निर्णय सुनाया जाएगा। तब तक वर्तमान स्थिति को यथावत बनाए रखने का निर्देश प्रभावी रहेगा।
गौरतलब है कि जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े मामले को लेकर लंबे समय से कानूनी प्रक्रिया चल रही है। अब सभी की निगाहें कमिश्नर कोर्ट के अंतिम फैसले पर टिकी हैं, जिससे आगे की कार्रवाई की दिशा तय होगी।































Comments