लखनऊ में UPTET-2026 शांतिपूर्ण संपन्न, दोनों पालियों में 71% से अधिक अभ्यर्थियों की रही उपस्थिति

जनपत की खबर , 22

39,468 पंजीकृत अभ्यर्थियों में 28,116 ने दी परीक्षा, 11,352 रहे अनुपस्थित; कड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल संपन्न हुई परीक्षा

लखनऊ, 2 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 गुरुवार को लखनऊ में कड़े सुरक्षा इंतजामों और पारदर्शी व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिला प्रशासन की निगरानी, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों पालियों की परीक्षा बिना किसी बड़ी बाधा के आयोजित की गई।
पहली पाली में जिले में 19,734 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 14,032 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 5,702 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में उपस्थिति 71.10 प्रतिशत दर्ज की गई।
वहीं, दूसरी पाली में भी 19,734 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 14,084 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 5,650 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में उपस्थिति 71.36 प्रतिशत रही।
दोनों पालियों को मिलाकर जिले में कुल 39,468 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 28,116 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 11,352 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल मिलाकर परीक्षा में लगभग 71.23 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर बायोमैट्रिक सत्यापन, पहचान पत्रों की जांच, सीसीटीवी निगरानी तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने लगातार परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग कर परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराया।
प्रशासन ने परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षा बलों की सराहना करते हुए कहा कि पूरी प्रक्रिया शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई गई।

Related Articles

Comments

Back to Top