लखनऊ में CM योगी से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मुलाकात, शिष्टाचार भेंट के दौरान विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

जनपत की खबर , 101

लखनऊ। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश से जुड़े विभिन्न विकासात्मक मुद्दों, कृषि क्षेत्र और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर चर्चा हुई।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह मुलाकात राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया और प्रदेश के विकास से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा की।

Related Articles

Comments

Back to Top