*डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की जयंती पर प्रदेश के मदरसों में साइंस एग्जिबिशन और संगोष्ठी आयोजिन किया जाएगा - दानिश आज़ाद अंसारी*
अन्य खबरे Oct 14, 2026 at 07:13 PM , 18लखनऊ, 14 अक्टूबर।
उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री श्री दानिश आज़ाद अंसारी जी की पहल पर भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर प्रदेश के मदरसों में साइंस एग्जिबिशन और संगोष्ठियों के आयोजन के संबंध में विभाग द्वारा आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। इस क्रम में रजिस्ट्रार, उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने प्रदेश के समस्त मदरसों को आयोजन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।
राज्यमंत्री श्री दानिश आज़ाद अंसारी जी का मानना है कि डॉ. कलाम का जीवन देश के युवाओं, विशेषकर अल्पसंख्यक समाज के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अपने संघर्ष, वैज्ञानिक सोच, मेहनत और प्रतिभा के बल पर यह साबित किया कि शिक्षा और ज्ञान के माध्यम से हर युवा अपने सपनों को साकार कर सकता है।
राज्यमंत्री श्री अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अल्पसंख्यक समाज के युवाओं को शिक्षा, विज्ञान, तकनीक और आधुनिक अवसरों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. कलाम का सपना था कि भारत का प्रत्येक युवा ज्ञान और विज्ञान के बल पर देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाए। इस दिशा में मदरसों के विद्यार्थियों को भी आधुनिक शिक्षा और वैज्ञानिक सोच से जोड़ना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि मदरसों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता इस बात की है कि उन्हें उचित मंच, मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित कर सकें और विकसित भारत के निर्माण में प्रभावी भूमिका निभा सकें।
प्रदेश के समस्त मदरसों में इन आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के आदर्शों को आत्मसात करने, वैज्ञानिक सोच विकसित करने तथा शिक्षा के जरिए अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह पहल मदरसा शिक्षा को ज्ञान, नवाचार और आधुनिक वैज्ञानिक चेतना से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।






_page-0001.jpg)




















Comments