एनेक्सी मीडिया सेंटर में चुनावी सरगर्मी तेज, अध्यक्ष सहित प्रमुख पदों पर नामांकन
जनपत की खबर Mar 19, 2026 at 06:35 PM , 182लखनऊ। लखनऊ स्थित एनेक्सी मीडिया सेंटर में पुनर्गठित समिति के चुनाव को लेकर गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। पिछले तीन दिनों से शांतिपूर्ण ढंग से चल रही नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन शुक्रवार को प्रमुख पदों के लिए उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए।
नवरात्र के पहले दिन चुनावी माहौल और भी सक्रिय नजर आया। अध्यक्ष पद के लिए सुल्तान शहरयार खान ने चुनाव आयोग के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। वहीं, राज्य मुख्यालय से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार विक्रम राव ने कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया।
इसके अतिरिक्त, राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार शैलेश प्रताप सिंह ने महासचिव पद के लिए अपना नामांकन पत्र भरकर चुनावी मुकाबले को और रोचक बना दिया है।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान पूरे परिसर में अनुशासन और शांति का माहौल बना रहा। अब सभी की नजरें आगामी चुनावी प्रक्रिया और परिणामों पर टिकी हैं, जहां इन प्रमुख पदों के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।































Comments