लखनऊ में 28 अक्टूबर से सजेगा माटीकला महोत्सव-2026, 50 दुकानें होंगी आकर्षण का केंद्र

अन्य खबरे , 14

खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान करेंगे उद्घाटन, 7 नवंबर तक चलेगा महोत्सव

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में माटीकला को बढ़ावा देने और इससे जुड़े कारीगरों व उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से माटीकला महोत्सव-2026 का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ 28 अक्टूबर को शाम पांच बजे खादी भवन मुख्यालय, डालीबाग में होगा। खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

महोत्सव का आयोजन 28 अक्टूबर से 7 नवंबर तक किया जाएगा। इसमें माटीकला से जुड़ी इकाइयों की लगभग 50 दुकानें स्थापित की जाएंगी। इन दुकानों के माध्यम से मिट्टी से बने विभिन्न उत्पादों को प्रदर्शित करने और बिक्री का अवसर मिलेगा।

माटीकला महोत्सव का उद्देश्य पारंपरिक माटीकला को प्रोत्साहित करना, कारीगरों के उत्पादों को पहचान दिलाना और उनके लिए विपणन के अवसर बढ़ाना है। महोत्सव के जरिए लोगों को मिट्टी से बने उत्पादों के प्रति आकर्षित करने के साथ ही इस पारंपरिक कला से जुड़े कारीगरों और उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

खादी भवन मुख्यालय, डालीबाग में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में 11 दिनों तक माटीकला से जुड़े उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री होगी।

Related Articles

Comments

Back to Top