पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने धनतेरस एवं दीपावली के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दी

जनपत की खबर , 222

लखनऊ: 17 अक्टूबर, 2025

 

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने धनतेरस और दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने आम जनमानस के सुख समृद्ध की मंगल कामना करते हुए इस पर्व को पूरी श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाने की अपील की है।
एक जारी संदेश में उन्होंने कहा है कि दीपावली हमारी समृद्ध संस्कृति एवं गौरवशाली विरासत का हिस्सा है। भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने पर अयोध्यावासियों ने पूरे अयोध्या नगरी को दीपों से सजाकर खुशियां जाहिर की थी। उसी को दोबारा अयोध्या में दोहराने के लिए राज्य सरकार 26 लाख से अधिक दीप प्रज्जवलित कर रिकार्ड बनाने जा रही है। 
श्री जयवीर सिंह ने प्रदेशवासियों के सुख समृद्ध की कामना करते हुए दीपावली के पर्व को सुरक्षित एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने की सलाह दी है।

Related Articles

Comments

Back to Top