यूपी में कूड़ा प्रबंधन में 600 करोड़ घोटाले का आरोप, जांच की मांग
अन्य खबरे May 25, 2025 at 04:55 PM , 164लखनऊ।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के नगर विकास विभाग द्वारा पिछले 3 वर्षों में कूड़ा प्रबंधन के मामलों में लगभग 600 करोड रुपए के घोटाले के आरोपों की तत्काल उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.
यूपी के मुख्यमंत्री को भेजी अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि उन्हें प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 3 वर्षों में अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात की सरपरस्ती और प्रश्रय में नगर विकास विभाग द्वारा 600 करोड रुपए से ऊपर के कूड़ा प्रबंधन के घोटाले के तथ्य सामने आए हैं.
जानकारी के अनुसार कई पूरी तरह नई कंपनियों को बुनियादी अर्हता नहीं होने के बाद भी नियमों के विपरीत जाकर टेंडर दिया. इन कंपनियों के खिलाफ ताजा अपशिष्ट (फ्रेश वेस्ट) तथा विरासत अपशिष्ट (लिगसी वेस्ट) के मामलों में गंभीर अनियमितता की तमाम शिकायतें प्राप्त हुई किंतु शासन द्वारा इनका संज्ञान नहीं लेते हुए इन कंपनियों का गलत बचाव किया गया.
अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि इन नई कंपनियों के बैलेंस शीट के अनुसार इनका शुद्ध लाभ इनके टर्नओवर का बहुत ही छोटा प्रतिशत था, जो इस सेक्टर के सामान्य औसत से काफी कम था. यह इन कंपनियों द्वारा भारी घूसखोरी की ओर इशारा करते दिखता है.
उन्होंने कहा कि इस मामले में इकोस्तान इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड सहित कई कंपनियों तथा अमृत अभिजात के कुछ निकट लोगों की प्रमुख भूमिका सामने आई है
उन्होंने इस मामले की गंभीरता और महत्ता के दृष्टिगत इसकी तत्काल उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.।



























Comments