न्यूज़ एंकर को पद से हटाने की शिकायत

अन्य खबरे , 171

लखनऊ।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज सूचना और प्रसारण मंत्रालय के साथ न्यूज़ 18 हिंदी चैनल को शिकायत भेज कर न्यूज़ एंकर रुबिका लियाकत को इस दायित्व से हटाए जाने की मांग की है.

 उन्होंने कहा कि रुबिका लियाकत  द्वारा न्यूज़ एंकर के रूप में सत्ता दल तथा विपक्ष के नेताओं के बीच स्पष्ट रूप से भेदभावपूर्ण कार्य व्यवहार किया जाता है. साथ ही उनके द्वारा विपक्षी दल के कई नेताओं के साथ अत्यंत अमर्यादित और अपमानजनक व्यवहार किया गया.

 अमिताभ ठाकुर ने कहा कि न्यूज़ एंकर का पद अत्यंत जिम्मेदारी का है, जो संबंधित न्यूज़ चैनल के साथ व्यापक लोकगीत और राष्ट्र की प्रतिष्ठा को भी प्रभावित करता है.

 ऐसे पद पर भेदभावपूर्ण कार्य व्यवहार किसी भी प्रकार से स्वीकार्य नहीं है. अतः उन्होंने व्यापक लोकहित में रुबिका लियाकत को तत्काल पद से हटाने की मांग की है.।

Related Articles

Comments

Back to Top