महिला से चेन छीनने की घटना का किया पुलिस ने किया खुलासा

अन्य खबरे , 180

लखनऊ।

थाना कृष्णानगर पुलिस टीम ने चेन लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 नफर अभियुक्त शुभम राजपूत पुत्र रामानन्द सिंह नि० अलीनगर सुनहरा थाना कृष्णानगर लखनऊ उम्र 27 वर्ष को को गंगाखेडा रेलवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से छीनी गयी 01 अदद चेन, 01 अदद लाकेट, 01 अदद मोबाइल ओपो, 01 अदद मोटर साइकिल बुलट रोयल इनफील्ड क्लासिक 350 कलर रेड एण्ड ब्लैक बरामद करते हुए मु0अ0सं0 251/25 धारा 304(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। गौरतलब हो कि कृष्णादेवी पत्नी स्व० बच्चन लाल निवासी- 581 त्रिमूर्ति नगर शान्तिनगर सरोजनीनगर से दिनांक 22.05.2025 को दोपहर करीब 01:00 बजे लोकबन्धु रोड जे०बी० स्काई हिल्टन के रास्ते पर बाइक सवार एक अज्ञात व्यक्ति उनके गले से सोने की चेन छीनकर भाग गया था शिकायत के आधार पर थाना कृष्णानगर पर मु0अ0सं0-251/2025 धारा 304(2) पंजीकृत किया गया था। अभियोग के आनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिसमें सर्विलांस सेल पुलस उपायुक्त दक्षिणी को भी लगाया गया। इन टीमों द्वारा लगभग 500 सीसीटीवी कैमरे, मैनुअल एवं टैक्निकल साक्ष्यो के आधार पर  दिनांक 26.05.2025 को घटना करने वाले 01 शातिर अभियुक्त शुभम राजपूत पुत्र रामानन्द सिंह नि० अलीनगर सुनहरा थाना कृष्णानगर लखनऊ उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त शुभम राजपूत ने पूछताछ में बताया कि दिनांक 22.05.2025 को मैं दोपहर के समय जेबी स्काई हिल्टन रोड पर जा रही महिला के गले से सोने की चेन मय लॉकेट को छीनकर भाग गया था।

अभियुक्त से बरामद

-गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता/व्यवसायः-

शुभम राजपूत पुत्र रामानन्द सिंह

निवासी-अलीनगर सुनहरा थाना कृष्णानगर लखनऊ।

उम्र-उम्र 27 वर्ष।

शिक्षा-12th ।

व्यवसाय-सर्राफा की दुकान में कार्य का करना।

07-बरामदगीः-

एक अदद चेन,

एक अदद लाकेट,

एक अदद मोबाइल ओपो कलर लाल,

एक अदद मोटर साइकिल बुलट रोयल इनफील्ड क्लासिक 350 कलर रेड एण्ड ब्लैक चेचिस नं0 ME3J3C5FGP2018325 (UP32PE5400)

Related Articles

Comments

Back to Top