घरेलू सिलेंडर ब्लास्ट से मकान की छत उड़ी

जनपत की खबर , 245

लखनऊ। बंथरा थाना अंतर्गत अम्बेडकरनगर शिवपुरा गांव में रविवार सुबह एक भयानक हादसा हो गया। जहां घरेलू सिलेंडर फटने से मकान की छत उड़ गई। जिससे मकान दीवार भरभरा कर गिर गई। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी गई। आनन-फानन स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना देते हुए दमकल विभाग को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला। हालांकि, इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन मकान मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रभारी निरीक्षक राम सिंह के मुताबिक, अम्बेडकरनगर शिवपुरा गांव निवासी मजदूर अजय गौतम पत्नी सोनम और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सोनम किचन में छोटे सिलेंडर (पांच किलोग्राम) से खाना पका रही थी। जबकि पति अजय नित्यक्रिया के लिए घर से बाहर गया था। खाना पकाते समय सिलेंडर में अचानक से आग लग गई। सोनम ने आग बुझाने का प्रयास किया। बावजूद इसके आग की लपट और तेज हो गई। जिसके बाद सोनम आंगन में खेल रहे बच्चों को लेकर चिल्लाती हुई घर से बाहर निकली। सोनम को चीख सुनकर पड़ोसी उसकी मदद के लिए पहुंच पाते तब तक तेज धमाके के साथ सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिससे उसके मकान की छत उड़ गई और दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। हालांकि, आसपास के मकानों में भी दरार पड़ गई। दहशत में आए पड़ोसियों ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना देते हुए दमकल विभाग को जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मजदूर का मकान जर्जर हालत था। सिलेंडर ब्लास्ट में मजदूर का मकान जमींदोज हो गया है। जिससे उससे काफी नुकसान हुआ है। सिलेंडर में आग पर सोनम अपने बच्चों को लेकर मकान से बाहर निकल आई थी। इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल, नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top