डिस्टेसिंग का पालन करते हुए पांच मई से शुरू होगा परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन :उप मुख्यमंत्री

जनपत की खबर , 704

लखनऊ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन कराये जाने की घोषणा की तो माध्यमिक शिक्षा सचिव परिषद नीना श्रीवास्तव की ओर से मूल्यांकन की तारीख पांच मई तय करते हुए गाइडलाइन जारी कर हो चुकी है। लेकिन नई गाइडलाइन आने के बाद अब माध्यमिक शिक्षक शर्मा गुट ने अपनी मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पत्र लिखा है। शिक्षक संघ का कहना है कि मूल्यांकन कराया जाना चाहिए क्योकि लाखो परीक्षार्थियों के भविष्य का सवाल है। लेकिन शिक्षकों की जिदंगी का भी सवाल है, ऐसे में कोविड-19 का खतरा लगातार बना हुआ है और कॉपियों को शिक्षकों के घर भेजकर मूल्यांकन कराया जाये तो ज्याद बेहतर है।
“मूल्यांकन को लेकर ​शिक्षक संगठन से बात हो गयी थी, ओम प्रकाश शर्मा जी ने भी सहमति जतायी है, अब उनकी और क्या मांग है इस पर मैं नहीं कुछ कह सकता हूं, लेकिन केन्द्रों पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए मूल्यांकन पांच मई से शुरू होगा।” – डॉ दिनेश शर्मा, उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

Related Articles

Comments

Back to Top