भारतीय रेलवे के ‘‘मिशन रफ्तार” योजना की शुरुआत, मालगाड़ी वैगन 100 किमी प्रति घंटा की दौड़ती नजर आयेगी

जनपत की खबर , 946

लखनऊ। आरडीएसओ के महानिदेशक वीरेंद्र कुमार कुशल नेतृत्व में आरडीएसओ के माल डिब्बा निदेशालय ने भारतीय रेलवे में प्रचालित सभी माल डिब्बों की संचालन गति बढ़ाने और मानकी करण करने के लिए भारतीय रेलवे के ‘‘मिशन रफ्तार” योजना की शुरुआत की है। अनुसंधान अभिकल्प और मानक संगठन (आरडीएसओ) ने भारतीय रेल में मालगाड़ियों की गति बढ़ाने की बढ़ी पहल की है। जल्द ही खाली मालगाड़ी वैगन 100 किमी प्रति घंटा की दौड़ती नजर आयेगी। आरडीएसओ ने मानकी करण करने के लिए भारतीय रेलवे के ‘‘मिशन रफ्तार” के रूप में एक बड़ी परियोजना शुरु की है। ओपन कैटेगरी के माल डिब्बों के प्रकार को भी 27 से घटाकर 13 किया जा रहा है जिससे गति बढ़ाने और मरम्मतीकरण में बहुत सहायता मिलेगी। प्रथम चरण में, कोयला, कच्चा लोहा आदि के परिवहन के लिए प्रयुक्त ओपन टाइप वैगनों, जो भारतीय रेलवे के फ्रेटस्टॉक का लगभग 45 प्रतिशत होते है को खाली दशाओं में 100 किमी/घंटा की गति पर चलाने के लिए तैयार किया जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने चार संशोधित माल डिब्बों BOXNM2, BOXNRHS, BOXNHSM2,और BOXNR को खाली दशाओं में 100 किमी घंटा की गति पर संचालन की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

Related Articles

Comments

Back to Top