क्वारंनटाइन सेंटरों में प्रत्येक जनपद में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा : योगी

जनपत की खबर , 643

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि क्वारंनटाइन सेंटरों में प्रोटोकॉल सुनिश्चित कराने के लिए प्रत्येक जनपद में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी टीम 11 के साथ कोविड-19 के बारे में समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, “प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों के क्वोरंटीन सेंटरों में प्रोटोकॉल को सुनिश्चित कराने के लिए प्रत्येक जनपद में एक प्रभारी अधिकारी तैनात किया जाएगा। यह अधिकारी क्वारंनटाइन सेंटरों में सही ढंग से सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य चीजों को दुरुस्त रखेगा।” क्वारंनटाइन योगी ने कहा कि प्रभावी पुलिसिंग करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी दशा में अवैध अंतरराज्यीय एवं अंतरजनपदीय आवागमन न होने पाए।

 मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रदेश वापस आने वाले समस्त प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों के नाम, पते, मोबाइल नम्बर एवं कार्य दक्षता युक्त विवरण अवश्य संकलित किए जाएं। इससे ऐसे श्रमिकों व कामगारों को रोजगार के अवसर सुलभ कराने में सुविधा होगी।”

योगी ने लॉकडाउन के संबंध में भारत सरकार द्वारा जारी एडवायजरी का अध्ययन करके उसके अनुरूप समस्त आर्थिक गतिविधियां संचालित कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन अवधि में भी सम्भावनाओं को तलाशना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संक्रमण से सुरक्षा के सभी उपाय अपनाते हुए औद्योगिक गतिविधियों को संचालित कराया जाए।

योगी ने कहा कि “चीनी मिलों के संचालन में संक्रमण का एक भी प्रकरण सामने नहीं आया। इसी प्रकार ईंट-भट्ठा उद्योग भी अच्छी प्रकार चला है। इसी तर्ज पर सभी उद्योगों को चलाया जाए। लॉकडाउन के बाद प्रदेश में निवेश को एक नया आयाम देने के लिए एक वृहद कार्ययोजना तैयार की जाए।”

Related Articles

Comments

Back to Top