प्रवासी मजदूरों को लेकर लखनऊ सुबह पहुंचेगी ट्रेन

हेडलाइंस , 782

लखनऊ। देश भर में लॉकडाउन के कारण फंसे प्रवासी मजदूरों को घर लाने का काम शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश के मजदूरों को लाने के लिए महाराष्ट्र के नासिक से पहली ट्रेन शनिवार को रवाना हो गई। 17 डिब्बों वाली इस ट्रेन में कुल 847 प्रवासी मजदूर सवार हैं। नासिक से शनिवार सुबह 10.22 बजे चली यह ट्रेन रविवार सुबह लखनऊ पहुंचेगी।

श्रमिक स्पेशल के नाम से चलाई गई यह ट्रेन नासिक रोड रेलवे स्टेशन से लखनऊ के लिए रवाना की गई है। रेलवे के मुताबिक यह ट्रेन सुबह 10:22 बजे नासिक रोड रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। इस ट्रेन में केवल उन्हीं लोगों को बिठाया गया है, जो पूरी तरह से स्वस्थ हैं। 17 डिब्बों की इस ट्रेन में कुल 847 लोग सवार हैं। लोगों को ट्रेन में बिठाते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top