उपभोक्ता शिकायत निवारण विषय पर दूरसंचार उपभोक्ता जागरुकता कार्यक्रम सम्पन्न।
लखीमपुर खीरी Nov 28, 2025 at 05:30 PM , 81पलिया कलां लखीमपुर खीरी। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के निर्देशानुसार सीएजी सदस्य संगठन रुरल कंज्यूमर्स फेडरेशन द्वारा पलिया कलां के बलदेव वैदिक इंटर कालेज में उपभोक्ता शिकायत निवारण विषय पर एक दूरसंचार उपभोक्ता संगोष्ठी जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमे फेडरेशन के अध्यक्ष नवीन कुमार दीक्षित ने उपभोक्ता शिकायत निवारण प्रणाली पर विस्तार से चर्चा करते हुए उपस्थित लोगों से विचार साझा किए।
नवीन ने बताया भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा दूरसंचार उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण के लिए दो-स्तरीय (टू-टियर) व्यवस्था, टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं (टीएसपीएस) के लिए एक अनिवार्य आंतरिक शिकायत प्रणाली तथा सेवा प्रदाता का शिकायत केंद्र तथा शिकायत दर्ज होने पर उपभोक्ता को एक विशिष्ट शिकायत संख्या प्राप्त होना, सेवा प्रदाता द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपभोक्ता शिकायत का समाधान तथा उपभोक्ता सेवा प्रदाता के शिकायत केंद्र द्वारा दिए गए समाधान से संतुष्ट नहीं हैं, या शिकायत का समय पर समाधान नहीं हुआ है, तो उपभोक्ता को सेवा प्रदाता के अपीलीय प्राधिकरण के पास अपील का अधिकार भी ट्राई ने दिया है।
सभी सेवा प्रदाताओं की वेबसाइट पर अपीलीय प्राधिकरण का विवरण उपलब्ध होता है। उपभोक्ता टेलीकॉम उपभोक्ता शिकायत निगरानी प्रणाली (टीसीसीएमएस) पोर्टल का उपयोग करके शिकायत केंद्र और अपीलीय प्राधिकरण का विवरण प्राप्त कर सकते हैं और अपील की स्थिति भी देख सकते हैं।
ट्राई द्वारा उपभोक्ता हित में जारी निर्देशों, नियमों , विनियमों, साइबर स्वच्छता व विभिन्न साइबर अपराध आदि की विस्तार से जानकारियां दी गई व आनलाइन ठगी के बारे में तथा रील्स का शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में कालेज के उपप्रधानाचार्य मनीष सहगल को स्मृति चिन्ह ने प्रदान किया गया। इस अवसर पर कालेज के शिक्षक रघुवीर चक्रवर्ती, अर्पित गंगवार, पीटीआई गोरखनाथ आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में शिक्षक -शिक्षकाऐं तथा छात्राओं व छात्रों ने प्रतिभाग लिया कार्यक्रम का संचालन फिजिकल ट्रेनर गोरखनाथ ने किया।






_page-0001.jpg)
























Comments