12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
लखीमपुर खीरी Sep 04, 2026 at 07:10 PM , 3लखीमपुर खीरी में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह अदालत सुबह 10 बजे से लगेगी। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इसकी मेजबानी कर रहा है। इसकी जानकारी प्राधिकरण के सचिव ने दी है।
जिला जज और अध्यक्ष के निर्देश पर तहसील विधिक सेवा समितियों और राजस्व न्यायालयों में लोक अदालत की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर सालों से लंबित मामलों का निपटारा किया जाएगा। इसमें लघु फौजदारी, राजस्व, श्रम, स्टांप, चकबंदी, दाखिल-खारिज, व्यापार कर, नगर पालिका अधिनियम और जनहित गारंटी अधिनियम से जुड़े प्री-लिटिगेशन और लंबित मुकदमे शामिल हैं।
सचिव ने बताया कि संबंधित न्यायालयों और विभागों को 9 सितंबर तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को चिह्नित मुकदमों की संख्या बताने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वे 12 सितंबर को आयोजित होने वाली लोक अदालत का लाभ उठाएं।






_page-0001.jpg)
























Comments