*जन्माष्टमी के दिन भी त्यौहार अंधेरे मे मनाने को मजबूर ग्रामीण शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया गांव में*

लखीमपुर खीरी , 2

*ग्राम बंढैया के ग्रामीण पिछले कई दिनों से बिजली कटौती और खराब ट्रांसफॉर्मर के कारण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।* 

 *सुखबसा पावर हाउस आकाश मिश्रा देख रहे जेई विधुत विभाग अवकाश पर है एक सप्ताह बाद आयेंगे*

*उत्तर प्रदेश सरकार का आदेश था कि त्यौहार के दिन चौबीस घंटे बिजली जनता को मिलेंगी आदेशों का अनदेखा*

जनपद लखीमपुर खीरी के पसगवां ब्लॉक के बढैंया कई सप्ताह से विधुत सप्लाई ठप 
 बताई जा रही है कि गांव में लगे दो ट्रांसफार्मर फुंक जाने के बाद से पूरे गाँव की बिजली आपूर्ति ठप है, लेकिन विभागीय दखल व मरम्मत में लेट लतीफी के चलते समस्या अब तक जस की तस बनी हुई है।ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद उन्होंने मोहम्मदी के अधिकारियों व पसगवां ब्लॉक कार्यालय पावरहाउस के साथ-साथ जिले के विद्युत विभाग के अधिकारियों से बार-बार शिकायत की। कई बार स्थानीय कर्मियों को बुलाया गया और फोन पर आश्वासन भी मिला, पर टालमटोल और जिम्मेवारी नहीं लेने के कारण अभी तक नया ट्रांसफार्मर लगाया नहीं गया। बच्चों की पढ़ाई, दुकानों का संचालन और घरेलू कामों में भारी व्यस्तता तथा गर्मी के मौसम में पंखे-ठंडी मशीनों का अभाव ग्रामीणों के जीवन को प्रभावित कर रहा है।ग्रामीणों ने कहा कि बीते कई दिनों से घरों में दीपक, मैनबत्ती और मोबाइल पावर बैंक पर काम चल रहा है। छोटे बच्चे और बुजुर्ग विशेष रूप से प्रभावित हैं। खेतों में पानी देने के लिये बिजली नहीं होने से किसानों को भी परेशानी हो रही है। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि स्थानीय अधिकारियों का रवैया उदासीन है और वे फोन पर केवल वायदे कर देते हैं, लेकिन असल कार्रवाई नहीं करते।

Related Articles

Comments

Back to Top