जेल के अंदर अनुभव सिंह के साथ जमकर मारपीट की गई, जिससे उसकी दोनों आंखों, सिर और शरीर पर गंभीर चोटें
लखीमपुर खीरी Nov 28, 2025 at 04:30 PM , 161लखीमपुर- इंदिरानगर, थाना तिकोनिया निवासी सुरेन्द्र सिंह ने जिलाधिकारी खीरी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनका पुत्र अनुभव सिंह 25 नवम्बर को गिरफ्तारी के बाद जिला कारागार भेजा गया था, जहां मुलाकात के नाम पर 4000 रुपये की मांग की गई।
आरोप है कि 28 नवम्बर की सुबह रिहाई आदेश आने पर जेल के अंदर अनुभव सिंह के साथ जमकर मारपीट की गई, जिससे उसकी दोनों आंखों, सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। प्रार्थी ने घटना से मानसिक उत्पीड़न की भी बात कही है।
सुरेन्द्र सिंह ने मामले की जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग की है।






_page-0001.jpg)
























Comments