*नागरिक सुरक्षा कोर का गठन के लिए पूर्व सैनिकों से मांगे आवेदन*

लखीमपुर खीरी , 100

*चीफ वार्डेन से लेकर डिवीजनल वार्डेन तक अवैतनिक पदों पर तैनाती का मौका,29 नवंबर आखिरी तारीख*

लखीमपुर खीरी, 27 नवम्बर। जिले के समस्त पूर्व सैनिकों को सूचित करते हुए जिला सैनिक कल्याण एंव पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर धनंजय प्रसाद सिंह ने बताया कि नागरिक सुरक्षा कोर के गठन, और इसके अन्तर्गत चीफ वार्डेन, डिप्टी चीफ वार्डेन, डिवीजनल वार्डेन, नियोजक अधिकारी/सदस्यो के अवैतनिक पदों पर तैनाती के लिए जिला प्रशासन के द्वारा स्वयं सेवक पूर्व सैनिकों को आवेदन आमंत्रित किया गया है। 

इच्छुक पूर्व सैनिक जिला सैनिक कार्यालय लखीमपुर खीरी से आवेदन / फार्म प्राप्त कर यथाशीघ्र 29/11/2025 तक न्याय सहायक अनुभाग प्रभारी अधिकारी नागारिक सुरक्षा कोर खीरी को सुपुर्द कर सकते है।

Related Articles

Comments

Back to Top