हत्यारोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
लखीमपुर खीरी Nov 27, 2025 at 08:05 PM , 91(मनोज मिश्र)
धौरहरा खीरी। बीते माह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी बेवा महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने भेजा था। संदिग्ध हालात में मिलें मृतका के मामले में विवेचना के दौरान घटना कारित करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा,अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पवन कुमार गौतम, क्षेत्राधिकारी धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह के निर्देश मिलने पर बीते माह 15.10.25 को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम माधौपुरवा में बेवा सीमादेवी पत्नी जगन्नाथ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर मिलने से सनसनी फ़ैल गई थी।कोतवाली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 637/2025 धारा 103 (1) में मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू की थी धीरे-धीरे ही सही आखिरकार घटना कारित करने के आरोपी सुरेश वर्मा पुत्र परमेश्वर निवासी माधौपुरवा को बीती रात धौरहरा ढिहुआ मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।सूत्रों के मुताबिक मृतका का आरोपी से प्रेम प्रसंग होने के चलते किसी बात पर हुई अनबन के चलते शौच को गई गांव बाहर साड़ी के आंचल से गला कसकर मार दिया था। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने जिला जेल भेज दिया।गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे कांस्टेबल शनि यादव, रोहित कुमार व विनीत तेवतिया आदि पुलिस बल की मौजूदगी रही।






_page-0001.jpg)
























Comments