70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने किया कृषि उपकरणों का वितरण
लखीमपुर खीरी Nov 27, 2025 at 06:05 PM , 109(सुनील शर्मा)
लखीमपुर खीरी, 27 नवम्बर। नागरिक कल्याण कार्यक्रम 2025–26 के तहत 70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, लखीमपुर खीरी के "सी" समवाय के ग्राम–भरतपुर में ग्रामीणों के हित में एक महत्वपूर्ण कृषि उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को खेती-बाड़ी के कार्यों में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें सशक्त बनाना तथा कृषि उत्पादन को बढ़ावा देना था।
इस अवसर पर कुल 50 ग्रामीणों को फावड़ा, तसला, खुर्पी एवं दरांती जैसे उपयोगी कृषि उपकरण वितरित किए गए। उपकरण प्राप्त कर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की और इसे खेती-किसानी में अत्यंत सहायक बताया ।
कार्यक्रम का नेतृत्व मुकेश कुमार गौतम, द्वितीय कमान अधिकारी के दिशा निर्देश एवं विश्वनाथ मिश्र, उप कमांडेंट के उपस्थिति में हुआ। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आधुनिक कृषि तकनीकों, आत्मनिर्भर खेती तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान समवाय के अधीनस्थ अधिकारी एवं बलकर्मी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने 70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर खीरी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सीमावर्ती गांवों के विकास और जनसहभागिता को मजबूती प्रदान करते हैं।
70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा समय-समय पर नागरिक कल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों के जीवन स्तर को सुधारने और समाज में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम पूर्णत: सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।






_page-0001.jpg)
























Comments