नए थाना प्रभारी ने पत्रकारों के साथ की बैठक, क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा

लखीमपुर खीरी , 164

सिंगाही खीरी। थाना सिंगाही में मनीष कुमार सिंह ने नए थाना प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने स्थानीय पत्रकारों के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त किया।बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने अपना परिचय देते हुए बताया कि मै प्रतापगढ़ गढ़ का मूल निवासी हूँ पुलिस में आने से पहले मैं प्राइमरी और इंटरमीडिएट का शिक्षक रहा हूं। थाना प्रभारी ने क्षेत्र की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए पत्रकारों को आश्वस्त किया कि वे अपने क्षेत्र में होने वाली किसी भी घटना की जानकारी सीधे साझा कर सकते हैं।
थाना प्रभारी ने कहा कि जनता की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। पुलिस हर समस्या के समाधान के लिए तत्पर रहेगी। उन्होंने अपराध नियंत्रण को विशेष महत्व देने की बात कही। साथ ही स्पष्ट किया कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

थानाध्यक्ष ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए मीडिया के साथ समन्वय बनाकर काम करने की बात कही पत्रकारों से सहयोग की अपील की। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में होने वाली किसी भी घटना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पत्रकार मनोज गोस्वामी,आनन्द शुक्ला, प्रेम प्रकाश बाजपेई,मसरूर खान,जमीर अहमद,पुनीत शर्मा, सुग्रीव त्रिवेदी, इजहार हाशमी, नवीन दीक्षित आदि पत्रकार गण मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top