विकास क्षेत्र मितौली में दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरित किये गए।
लखीमपुर खीरी Nov 28, 2025 at 05:45 PM , 70लखीमपुर खीरी। समग्र शिक्षा अभियान एवं पीएम श्री योजना के अंतर्गत एलिम्को कानपुर के सहयोग से परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत दिव्यांग बच्चों का उपकरण वितरण कैंप स्थान पीएम श्री विद्यालय रतहरी विकास क्षेत्र मितौली में 145 बच्चों को समग्र शिक्षा के अंतर्गत एवं 12 बच्चों को पी एम श्री के अंतर्गत वितरित किये गए। जिसके मुख्य अतिथि सौरभ सिंह सोनू विधायक कस्ता एवं विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी मितौली भगवान रॉव के साथ, साथ जूनियर शिक्षक संघ के जिला महामंत्री संतोष भार्गव, ब्लॉक अध्यक्ष जमाल अहमद,अनुदेशक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी मुनेश कुमार, अमित शर्मा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से जिला मंत्री सुधीर वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष परमानन्द यादव, वीरेंद्र कुमार, अटेवा संघ के प्रदेश मंत्री संदीप पटेल, जिला मीडिया प्रभारी रामानुज वर्मा, माला श्रीवास्तव जिला समन्वयक समेकित शिक्षा के साथ ही ब्लॉक मितौली, बेहजम, पसगवां के विशेष शिक्षक रामनिवास वर्मा, अभिषेक कुमार, अनिल कुमार, प्रहलाद शुक्ला, विवेक कुमार,संजय यादव निखिल आर्या, सुनील वर्मा, मनोज कुमार, मुकेश चौधरी सहित दिव्यांग बच्चों सहित उनके परिजन उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक संजय सिंह एवं सुशील शुक्ला ने किया।






_page-0001.jpg)
























Comments