मां सरजू देवी इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल इंस्टिट्यूट के चिकित्सको ने सफाई कर्मियों को सम्मानित किया
लखीमपुर खीरी Jun 21, 2025 at 07:45 PM , 194लखीमपुर खीरी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मां सरजू देवी इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल इंस्टीट्यूट लखीमपुर खीरी में इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्साको ने सफाई कर्मियों को माला पहना कर सम्मानित किया सभी सफाई कर्मियों की सेवा के लिए धन्यवाद देते हुए institute के प्राचार्य डा.राकेश शर्मा ने कहा कि सफाई अर्थात स्वच्छता निरोग होने की जननी है यदि मनुष्य स्वच्छ रहे और उसके चारो तरफ का वातावरण स्वच्छ रहे तो बीमारी आ ही नही सकती। ये हमारे भाई सफाई कर्मी अपनी जान जोखिम मे डाल कर स्वयं संक्रमण से लड़ते हुए हमे संक्रमण से बचाने का काम करते हैं अतः ये सम्मान के योग्य है। इस अवसर पर इलेक्ट्रो होम्योपैथिक के जिला प्रभारी Eh डा अमित विश्वकर्मा,इलेक्ट्रो होम्योपैथिक एसो. के अध्यक्ष Eh डा मंजीत कश्यप, उपाध्यक्ष Eh डा उत्कर्ष शर्मा,Eh डा सौम्या शर्मा,हर्ष शर्मा, eh डा योगेश कुमार मिश्र आदि ने सभी सफाई कर्मियों का माला पहना कर और चाय बिस्किट देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम की इंस्टिट्यूट की प्रबंधिका व्यवस्था डा संजीता शर्मा ने किया।






_page-0001.jpg)
























Comments