स्वतंत्रता के 78 वर्ष बाद भी अंग्रेज डीएम विलोबी के नाम से मार्केट व ट्रस्ट

लखीमपुर खीरी , 148

लखीमपुर खीरी। जनपद जनपद लखीमपुर खीरी का स्वतंत्रता संग्राम में उल्लेखनीय योगदान रहा है। 26 अगस्त 1920 में तीन युवकों नसीरुद्दीन उर्फ मौजी, माशूक, बशीर अली ने योजना बना तत्कालीन डीएम विलोबी लखीमपुर खीरी का सर तलवार से काट कर मर्डर कर दिया। तीनो को ब्रिटिश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सेशन कोर्ट में ट्रायल हुआ और तीनों को फांसी दे दी गयी। 1920 में ही अंग्रेज सरकार ने विलोबी मेमोरियल भवन बनवा दिया। देश 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हो गया। आज भी विलोबी मेमोरियल ट्रस्ट चल रहा है। ट्रस्ट का अध्यक्ष कलेक्टर खीरी हैं। बड़ी मार्केट विलोबी के नाम से चल रही है। शहीदों का कहीं नाम नही है। यह आश्चर्य का विषय है।

Related Articles

Comments

Back to Top