समिति में किसानों का हो रहा जमकर शोषण
लखीमपुर खीरी Jun 15, 2025 at 09:57 PM , 161लखीमपुर खीरी। सहकारिता विभाग में इतना करप्शन है कि हर मोड़ पर बिना पैसा के लिए किसानों का कोई काम नहीं होता है। मिली जानकारी के अनुसार विकास खंड फूलबेहड़ के सैदापुर किसान सेवा सहकारी समिति में सचिव के पद पर 6 वर्षों से तैनात अविनाश मौर्य खुलेआम यूरिया खाद की बोरी₹270 की बेचते है जिसकी कोई रसीद नही दी जाती है साथ में अन्य कुछ पाउडर आदि भी दिया जाता है जिसके न लेने पर शायद ही किसी को यूरिया मिले। गेहूं खरीद में भी जमकर घपला घोटाला किया है। किसान बताते हैं कि किसानों का गेहूं ना पास कर देते हैं तथा व्यापारियों का गेहूं खरीदते हैं तथा किसानों का गेहूं पास करने के नाम पर प्रति कुंतल पर 10 किलो गेहूं काटकर किसानों का गेहूं तौल कर चेक बनाते हैं किसान अगर अधिकारियों से इसकी शिकायत करता है तो किसानों को और भी बेवजह परेशान किया जाता है। किसान बताते हैं कि यह सचिव 6 वर्षों से समिति में तैनात हैं तथा किसानों से सही तरीके से बात भी नहीं करते हैं तथा अपने को बड़ा पाक साफ बताते हैं जबकि गेहूं खरीद केंद्र प्रभारी इन्हीं के बल पर किसानों का जमकर शोषण करता है। समिति में किसानों के किसी कार्य की फाइल बनवाने के नाम पर किसानों का शोषण खुलेआम जारी है। इनके अफसर इनका साथ दे रहे हैं संचालक मंडल तथा अध्यक्ष मूकदर्शक की भूमिका निभा रहे हैं किसानों की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है।






_page-0001.jpg)
























Comments