समिति में संपन्न हुई किसान गोष्ठी

लखीमपुर खीरी , 238

लखीमपुर खीरी। विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत गत दिवस ब्लॉक बिजुआ के दाउदपुर साधन सहकारी समिति में एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के संबंध में जानकारी देते हुए समिति के सचिव नीरज कुमार शुक्ला ने बताया कि इस गोष्ठी में नैनो यूरिया के बारे में किसानों को यह जानकारी दी गई कि नैनो यूरिया किसानों के लिए लाभदायक है क्योंकि इसके प्रयोग से फसल में पानी कम  लगता है। नैनो यूरिया खेत को समतल बनती है तथा फसल में अच्छी पैदा होती है। इस मौके पर सहायक विकाश अधिकारी ब्लॉक बिजुआ,समिति अध्यक्ष शिवम् शुक्ला ,मौजमा बाद अध्यक्ष रमा कांत शुक्ल इफको प्रबंधक अरविंद यादव समिति सचिव नीरज शुक्ला  समिति वरिष्ठ आंकिक कन्हैयालाल लाल बाजपेई समिति संचालक मंडल और समिति सदस्य व क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top