समिति पर चौकीदार की नियुक्ति अवैध?
लखीमपुर खीरी Jun 14, 2025 at 11:35 AM , 221लखीमपुर खीरी। सहकारिता विभाग में दीमक के तरीके से लगा भ्रष्टाचार वर्षों से चला आ रहा है यह कभी समाप्त होगा इसका भी पता नहीं है। जानकारी के अनुसार विकासखंड बिजुआ के साधन सहकारी समिति दाउदपुर में चौकीदार के पद पर समिति क्षेत्र के बाहर के व्यक्ति के नियुक्ति चौकीदार के पद पर पता नहीं किसके दबाव में अध्यक्ष तथा सचिव संचालक मंडल ने नियुक्ति कर दी थी। बताते हैं कि ब्लॉक बिजुआ के अंतर्गत दाउदपुर साधन सहकारी समिति में सिसौरा निवासी विकास शुक्ला की चौकीदार के पद पर अवैध तरीके से पूर्व संचालक मंडल ने की। क्षेत्र में फैली चर्चाओं के अनुसार आज तक विकास शुक्ला ने चौकीदारी का कार्य नहीं किया तथा समिति में बैठकर आराम से वेतन ले रहा है। जानकारों का कहना है कि सरकारी आदेश के अनुसार चौकीदार को समिति क्षेत्र का ही निवासी होना चाहिए। ज्ञात हो कि अभी थोड़े समय पहले इसे खरीद केंद्र का इंचार्ज बनाया गया था। बहरहाल सच्चाई क्या है यह तो निष्पक्ष जांच के बाद ही पता चलेगा। समिति के कारनामों के चर्चे क्षेत्र में गर्म हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments