गोला, फरधान रेलवे क्रासिंग पर सेतु निर्माण हेतु 30 जून की मध्यरात्रि तक आवागमन बंद 12 जून को प्रातः 08:00 बजे से बंद होगा आवागमन
लखीमपुर खीरी Jun 11, 2025 at 08:05 PM , 162लखीमपुर खीरी। वर्तमान में NH-730 पर स्थित गोला एवं फरधान रेलवे क्रासिंग पर सेतु का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, कार्य को कराये जाने हेतु वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से 12 जून 2025 को प्रातः 08:00 बजे से 30 जून 2025 की मध्य रात्रि तक बंद किया जा रहा है। यह जानकारी अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय खंड शुभ नारायण ने देते हुए बताया इस दौरान वाहनों के रूट डायवर्जन का विवरण इस प्रकार से है। समस्त वाहन, जो बहराइच - नानपारा से पीलीभीत-बरेली की ओर आने-जाने वालेवाहनों को जिला लखीमपुर-खीरी के NH-730 पर स्थित मनिकापुर तिराहे से होते हुये MDR-86 (लखीमपुर–मोहम्मदी मार्ग) से सिकंदराबाद चौराहे से होते हुये MDR-76 (सिकंदराबाद-गोला मार्ग)की ओर मोड़ा जायेगा, जहाँ से वाहन NH-730 गोला पर निकलेंगे ।






_page-0001.jpg)
























Comments