डॉक्टर की लापरवाही से युवक की मौत का परिजनों ने लगाया आरोप
लखीमपुर खीरी Jun 10, 2025 at 07:30 PM , 196लखीमपुर खीरी। डॉक्टर राधेश गुप्ता के अस्पताल में इलाज के दौरान सुमित मिश्रा नामक युवक की मौत हो गई। सड़क दुर्घटना में घायल सुमित का ऑपरेशन कर रॉड डाली गई थी। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार शहर के आवास विकास कालोनी स्थित डॉ राधेश गुप्ता के हॉस्पिटल में उक्त युवक का इलाज का 15 दिनों से चल रहा था जिसकी 4 बजे मौत हो गयी , परिजनों ने बताया कि सड़क दुर्घटना में सुमित मिश्रा का पैर टूट गया था, जिसका इलाज कराने डॉक्टर राजेश गुप्ता के अस्पताल में आए थे, डॉक्टर साहब ने सुमित का पैर का ऑपरेशन किया और उसमें रॉड डाल दी, ऑपरेशन होने के बाद से ही सुमित की हालत बिगड़ने लगी, हालत बिगड़ती देख कर डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया, परिजन सुमित को लेकर लखनऊ के कई अस्पतालों में गए लेकिन किसी ने वहां एडमिट नहीं किया, इसके बाद सुमित के परिजन वापस लखीमपुर डॉक्टर के पास पहुंचे, और डॉक्टर से कहा कि सुमित की हालत ठीक नहीं है, लेकिन डॉक्टर सुमित को देखने तक नहीं आए और 4:00 बजे उसकी मौत हो गई, परिजनों ने बताया कि पैर में इंफेक्शन होने के चलते शरीर में पूरे छाले पड़ गए थे, परिजनों ने डॉ राधेश गुप्ता पर लापरवाही का आरोप लगाया, परिजनों का कहना है कि 15 दिन में डॉक्टर ने करीब 2 लाख रुपए ले लिए थे, परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।






_page-0001.jpg)
























Comments