शिव मंदिर में हुआ विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

लखीमपुर खीरी , 158

लखीमपुर खीरी। बंजारा नगर चूराटांडा पूरब, निघासन खीरी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार को एक विशाल भंडारे के आयोजन मे कमेटी से शिवभक्तों  के सहयोग से किया गया, जो शिव जी की कृपा से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 
इस अवसर पर गांव के सभी लोग व दूर-दराज़ से आए अतिथियों ने भारी संख्या में भंडारे में सहभागिता की। मंदिर प्रांगण शिवभक्ति, भजन और सेवा भाव से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा पूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे के आयोजन में शिव भक्तों और कमेटी कार्यकर्ताओं ने विशेष भूमिका निभाई। प्रमुख रूप से प्रदीप सिंह, प्रमोद सिंह, विनोद सिंह, प्रदीप कुमार, मुनेश सिंह, सुरेश सिंह, छविनाथ सिंह, सोहन सिंह, भीम सिंह, जसपाल सिंह, हुकुम सिंह, पवन सिंह, सर्वेश सिंह ने सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
शिव मंदिर भंडारे पर आये अतिथि राजीव त्रिपाठी ( चुनमुन महाराज )बिर्जापुरवा राम पाल मौर्या पूर्व प्रधान लुधौरी मनोज जायसवाल वर्तमान प्रधान लुधौरी इसके अतिरिक्त दूर दराज से आये भक्त गण का जन सैलाब मंदिर प्रांगण मे लगा रहा। इसके अतिरिक्त ग्रामवासी जिले सिंह, गब्दू सिंह, नारायण सिंह, किशोरी सिंह, सोहन सिंह, रवि सिंह, विजय पाल सिंह, जगदीश सिंह, रत्तीराम सिंह, कामता सिंह, राहुल सिंह, जोधा सिंह एवं समस्त ग्रामीण सहित अनेक शिव भक्तों की सक्रिय भागीदारी रही। आयोजन की सफलता पर आयोजकों ने शिवभक्तों का आभार जताया और भविष्य में भी इसी प्रकार के धार्मिक आयोजन करते रहने की बात कही।

Related Articles

Comments

Back to Top