जानलेवा है उच्च रक्तचाप - डॉक्टर अमित बाजपेई
लखीमपुर खीरी Jun 09, 2025 at 07:15 PM , 159एस.पी.तिवारी
लखीमपुर-खीरी। राष्ट्रीय गैर संचारित बीमारी कार्यक्रम के तत्वाधान में उच्च रक्तचाप दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन फरधान सीएससी अधीक्षक डॉक्टर अमित बाजपेई द्वारा फीता काटकर किया गया।
साइकिल रैली के दौरान डॉक्टर अमित बाजपेई एवं रैली में शामिल सदस्यों द्वारा लोगों को उच्च रक्तचाप से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए बीमारी से बचने, उचित आहार व्यवहार एवं व्यायाम के संदर्भ में जानकारी देते हुए उच्च रक्तचाप से बचने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर लोगों को जागरुक करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान के अधीक्षक डॉक्टर अमित बाजपेई ने कहा कि उच्च रक्तचाप एक मौन मृत्यु कारक है जो व्यक्ति के शरीर में भीतर ही भीतर मानव अंगों को खराब करने का कार्य करता है उच्च रक्तचाप के चलते किडनी, लीवर, हृदय, मस्तिष्क जैसी गंभीर बीमारियां मनुष्य को घेर लेती हैं जो कभी ना कभी अटैक का कारण बनती है।
जागरूकता रैली के दौरान डा0 निमेष कुमार, डॉ0 नवीन डॉ0 विनोद कुमार, एमसीडी टीम के सदस्यों सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments