पुलिस ने किया चोरी की घटना का सफल अनावरण माल बरामद

लखीमपुर खीरी , 143

लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन में एवं प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष नीमगांव के नेतृत्व में आज दिनांक-09.06.2025 को थाना नीमगांव पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 10 अदद प्लास्टिक के बोरो में चोरी की गयी कुल 400 kg सरसों व घटना में प्रयुक्त 01 अदद लोहे का सब्बल व 01 अदद पिकअप रजि0 नं0 UP 31 BT 9239 के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सिद्धान्त पवार चौकी प्रभारी बेहजम थाना नीमगांव खीरी,हे0का0 मनोज श्रीवास्तव थाना नीमगांव खीरी,हे0का0 अजय पाण्डेय थाना नीमगांव खीरी,का0 भूपेन्द्र कुमार थाना नीमगांव खीरी, का0 विकास कुमार थाना नीमगांव खीरी मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top