"फूलबेहड़ के गांव लौकिहा में बेअसर है सीएम योगी का बुलडोजर,
लखीमपुर खीरी Jun 08, 2025 at 07:15 PM , 160लेखपाल की सरपरस्ती में खलिहान की जमीन पर लगातार हो रहा अवैध कब्जा!
फूलबेहड़ के लौकिहा गांव में खलिहान की जमीन पर छेदा लाल ने दिन-दहाड़े बनवा दिए पिलर, हाकिम बेखबर
एसपी तिवारी
लखीमपुर-खीरी। राम नाम जपना, सरकारी माल अपना... की तर्ज पर फूलबेहड़ के गांव लौकिहा में खलिहान की बेशकीमती जमीन पर दर्जनों अनाधिकृत कब्जेदार रौब से जम रहे हैं। वहीं सरकारी तंत्र गाहे-बगाहे ही इस ओर देख पाता है हालांकि ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया तो पोल खुल गई।
सीएम योगी की जीरो टॉलरेंस नीति और बुलडोजर का खौफ जनपद लखीमपुर-खीरी के फूलबेहड से नदारद है। यहाँ स्थानीय लेखपाल की मिली भगत से लगातार सरकारी भूमि पर कब्ज़ा कर अवैध निर्माण किये जा रहे हैं। जानकारी मुताबिक, तहसील लखीमपुर के लौकिहा गांव में खलिहान की बेशकीमती जमीन पर लेखपाल अजय को अपने पाले में मिलाकर पिलर बनाए जा रहे हैं।
जानकारी मुताबिक, गांव के कई साधन सम्पन्न लोगों ने खलिहान की बेशकीमती जमीन पर नींव, छप्पर, टैक्टर ट्राली खड़ी कर अवैध कब्जा कर लिया था जिसकी शिकायत की गई हालांकि लेखपाल अजय ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दर्जनों कब्जेदारों की लम्बी फेहरिस्त तैयार की हालांकि अपनी खाउ कमाउ नीति के चलते महज बृज किशोर पुत्र मौनी राम निवासी लौकिहा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी पर तहसीलदार के न्यायालय में उत्तर प्रदेश रा.सं. 2006 की धारा 67 की पत्रावली प्रेषित की गई जिसका वाद संख्या 202510430102350 है हालांकि अभी गत कुछ दिनो पूर्व छेदा लाल पुत्र राम औतार द्वारा खलिहान की जमीन पर नींव भरने के लिए गड्ढे खोदे गए जिसका वीडियो वाइरल हुआ हालांकि शिकायत की गई किन्तु स्थानीय लेखपाल अजय ने छेदा लाल पुत्र राम औतार निवासी लौकिहा से मोटी रकम लेकर उच्च अधिकारियों को भ्रमित करने के लिए फर्जी आख्या प्रेषित कर दी गई।
मोटी रकम वसूली के बाद लेखपाल द्वारा लगाई गई भ्रामक आख्या!
शिकायत पर स्थानीय लेखपाल अजय ने 28 मई 2025 को अपनी रिपोर्ट में दो गवाह अनिल व रविकांत को बनाकर महकमे को गुमराह करता हुये लिखा है कि खलिहान की गाटा संख्या 220 जिस पर बृज किशोर पुत्र मौनी राम निवासी लौकिहा पर कार्यवाही की गई व छेदा लाल पुत्र राम औतार निवासी लौकिहा द्वारा खलिहान की गाटा संख्या 220 पर पक्के पिलर बनाने के लिए गड्ढे खोदे गए थे जिसे फूलबेहड़ पुलिस बल की सहायता से रूकवा दिया गया छेदा लाल द्वारा कोई पक्का निर्माण व अवैध कब्जा खलिहान के गाटा संख्या पर नही किया गया।
हालांकि लेखपाल के रहमो करम पर छेदादाल पुत्र राम अवतार ने खलिहान की जमीन पर पिलर बना दिया है।
अब सवाल यह उठता है कि शिकायत करने के बाद भी खलिहान की गाटा संख्या 220 पर किसके इशारे पर अवैध कब्जा करा दिया गया।
हालांकि यह साफ़ इशारा है कि क्षेत्रीय लेखपाल अजय अवैध कब्जेदारों से मिले हुए हैं आरोप है कि हर शिकायत में लेखपाल गोलमाल रिपोर्ट भेज उच्चाधिकारियों को हकीकत से गुमराह कर देता है जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
क्या बोले ग्रामीण!
राम नाम जपना पराया माल अपना। मुफ्त खोरी की आदत हमारे यहां काफी पुरानी है।
ज्यादा तर साधन सम्पन्न लोग लेखपाल को अपने पाले में मिलाकर खलिहान व तालाब समेत शासकीय जमीनों पर कब्जा कर लेते हैं वही कुछ लोग सरकारी जमीन को महंगे दामों पर बेचकर आगे बढ़ जाते हैं जिसकी बानगी राम बिलास पुत्र मेवालाल निवासी लौकिहा है जो गाटा संख्या 220 खलिहान का कुछ भाग कब्जा कर रामजश पुत्र रामेश्वर निवासी लौकिहा को बिक्री कर दिया।
हालांकि कुछ भ्रष्ट जिम्मेदारो की मिलीभगत से अतिक्रमण करने वालों का कानून भी कुछ नहीं बिगाड़ पाता।
हालांकि इसे रोकने के लिए सरकारी तंत्र को चौकस रहना पड़ेगा ,वही ग्रामीणो को भी अपनी जवाबदेही पूरी करते हुए इनको प्रशासन के ध्यान में लाना होगा।






_page-0001.jpg)
























Comments