सिम 5 जी रेडी नेटवर्क 2 जी....हाल ए बीएसएनएल शायद कभी न सुधरने की खाई है कसम

लखीमपुर खीरी , 369

(के0के0 शुक्ला/हरिशंकर मिश्र)
लखीमपुर खीरी। बीएसएनएल के तमाम उच्च स्तरीय दावों के बाद भी जनपद में बीएसएनल का नेटवर्क सुधारने का नाम नहीं ले रहा है और उपभोक्ताओं द्वारा बीएसएनएल के अधिकारियों से जानकारी लेने पर उन्हें केवल भरमाया भटकाया जाता है ऐसा प्रतीत होता है कि शायद बीएसएनएल के कार्मिकों ने नेटवर्क को पूरी तरह डूबा देने के लिए कसम खा रखी है।
ज्ञात हो की गत वर्ष प्राइवेट नेटवर्क कंपनियों द्वारा रिचार्ज प्लान में इजाफा किए जाने के बाद बीएसएनल को लाखों उपभोक्ता मुफ्त में मिल गए थे सरकार ने भी बीएसएनएल के सुधार पर ध्यान दिया लेकिन अधिकारियों कर्मचारियों की कोई रुचि इसकी प्रगति में शायद नहीं दिखाई देती है या दूसरे शब्दों में यह कहें की लाखों उपभोक्ताओं का बीएसएनल में आ जाना इन कार्मिकों को रास नहीं आया। यूं तो पूर्व में भी बीएसएनल का नेटवर्क काफी खराब होने के कारण उपभोक्ता अन्य नेटवर्क की शरण में चले गए थे इस जनपद में यहां के अधिकारी गण खराब नेटवर्क के बारे में जो बात करीब एक साल पहले उपभोक्ताओं को बताते थे कि  नए इंस्ट्रूमेंट लग रहे हैं जल्द ही सुधार हो जाएगा लेकिन अभी शहरी क्षेत्र में ही तमाम स्थानों पर 4G के स्थान पर 2G नेटवर्क ही अधिकतर समय लोगों के मोबाइल में बना रहता है जिससे उपभोक्ता अपने मिले हुए डाटा नेटवर्क प्लान का प्रयोग ही नहीं कर पाते। बीएसएनएल के जिस अधिकारी द्वारा साल डेढ़ साल पहले सिग्नल समस्या को लेकर उपरोक्त वक्तब्य दिया जा रहा था वही अधिकारी वर्तमान में भी इंस्ट्रूमेंट का रोना रो रहा है जब उनसे जानकारी ली गई तब उन्होंने बताते हुए कहा कि नेटवर्क में बैटरियों की दिक्कत है नई बैटरी लगने पर ही नेटवर्क ठीक तरह से चल पाएगा और उन्हें लगने में 2,3 माह का समय लग सकता है अभी हम केवल बिजली पर डिपेंड हैं। ऐसे में लोगों की समझ में यह नहीं आ रहा की 2G 4G नेटवर्क का बैटरी से क्या लेना देना है जबकि बिजली सप्लाई लगभग 24 घंटे है। यहां पर यह भी गौर तलब है कि बीएसएनल का सिम 5G रेडी मिल रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top