नगर पंचायत सीमा क्षेत्र क़े बाहर निर्माण कार्य कराये जाने क़े आरोप

लखीमपुर खीरी , 167

लखीमपुर खीरी। नगर पंचायत खीरी टाउन मे शासनदेश को ताक पर रखकर एक काम क़े टुकड़ो टुकड़ो मे टेंडर निकाल कर अपने चहेते ठेकेदार साथियो को लाभ पहुंचाने क़े आरोप अधिशासी अधिकारी और नगर पंचायत अध्यक्ष पर   लगाए गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कस्बा खीरी में कराए जा रहे नाला निर्माण में नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी खीरी टाउन की मिली भगत से नगर पंचायत सीमा क्षेत्र के बाहर निर्माण कराए जाने सहित लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड एक से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए बगैर नाला निर्माण कार्य कराए जाने के आरोप लगाते हुए मामले  की आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायतें दर्ज कराई गई थी। जिसमें शिकायतकर्ता डॉक्टर सलीम खान पुत्र मोहम्मद शेर खान निवासी बुखारी टोला कस्बा व थाना खीरी जिला खीरी ने शासन प्रशासन को दिए गए अपने शिकायती पत्रों में नगर पंचायत प्रशासन द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण में कायदा कानून को दरकिनार करके बगैर एन.ओ.सी लिए  नाला निर्माण कराये जाने क़े आरोपों क़े साथ साथ,नगर पंचायत की सीमा से बाहर निर्माण कार्य कराए जाने के  भी गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराए जाने तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की।

Related Articles

Comments

Back to Top