भाजपा नेता शशि शंकर शुक्ला के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

लखीमपुर खीरी , 354

 पलियाकला-खीरी। ऑपरेशन सिंदूर” के तहत भारतीय सशस्त्र सेनाओं के अदम्य साहस और शौर्य को नमन करते हुये सेना के सम्मान में मां शारदा मंडल अध्यक्ष शशि शंकर शुक्ला के नेतृत्व में भीरा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। 
भारतीय सेना के अद्भुत शौर्य एवं पराक्रम पर हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे बाईक सवार सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजयघोष करते हुये वीर सैनिकों के जयकारे लगाते हुये अमर शहीदों का वंदन किया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली गयी तिरंगा यात्रा में मां शारदा मंडल अध्यक्ष शशि शंकर शुक्ला ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिये आतंकवादियों की कमर तोड़ने के लिए सशस्त्र बलों की सराहना करते हुये कहा कि यह यात्रा किसी पार्टी का कार्यक्रम नहीं बल्कि यह प्रत्येक भारतवासी द्वारा हमारी सेना के वंदन अभिनंदन एवं सम्मान के लिये किया जा रहा आयोजन है, हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भारतीय सेना के वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य, वीरता, समर्पण, कर्तव्य परायणता एवं राष्ट्र रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले सभी अमर शहीदों का हृदयतल से वंदन एवं अभिनंदन करते हैं। तिरंगा यात्रा के दौरान  भीरा पलिया क्षेत्र के सैकडों भाजपा कार्यकर्ताओं सम्मिलित हुये।

Related Articles

Comments

Back to Top