प्रथम बड़े मंगल पर जिले भर में पवनसुत की आरती के साथ प्रसाद वितरण का आयोजन
लखीमपुर खीरी May 14, 2025 at 08:05 PM , 101लखीमपुर-खीरी। बडे मंगल पर जिले भर के हनुमान मंदिरों में सुबह से ही पूजन-अर्चन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। भक्तों ने मारुति नंदन का दर्शन कर विधि-विधान से पूजन किया। हनुमान चालीसा, बजरंगबाण, हनुमानाष्टक व सुंदरकांड का पाठ भी किया शहर व कस्बों समेत विभिन्न मार्गों पर जगह-जगह पवनसुत की आरती के साथ प्रसाद वितरण के आयोजन की धूम रही। भंडारे में पूड़ी, छोला, राजमा, चावल, मिठाई खिलाकर राहगीरों की सेवा की गई शहर के राजापुर स्थिति हनुमान मंदिर, शारदानगर बालाजी मंदिर, निघासन स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर समेत मंदिरों में श्रद्धालुओं ने महावीर बजरंगबली का पूजन अर्चन किया। श्रद्धालुओं ने मारुति नंदन के चरणों में मत्था टेककर मोदक प्रसाद चढ़ाया। मंदिरों में पूजा-पाठ व सुंदरकांड का पाठ होता रहा।






_page-0001.jpg)
























Comments