साइफन को चालू करने के लिए शुरू खुदाई परियोजना अधर में
लखीमपुर खीरी May 10, 2025 at 12:45 PM , 121लखीमपुर खीरी। सूत्रों के मुताबिक निघासन तहसील क्षेत्र में विगत 50 वर्षों से बंद पड़े 24 बैरल के गाजियापुर सुहेली साइफन को चालू करने के लिए शुरू की गई 17 किलोमीटर सुहेली की खुदाई परियोजना अधर में लटकी पड़ी है,बाढ़ खंड शारदा नगर द्वारा 27 मार्च को खुदाई का कार्य शुरू कराया गया था लेकिन अभी तक 40% भी कार्य पूरा नहीं हुआ है, किसानों का कहना है मौके पर ठेकेदार ने खुदाई का काम बंद कर दिया है, बाढ़ खंड ने नदी की भूमि पर अवैध रूप से काबिज लोगों की भूमि पर खुदाई नहीं की,बाढ़ खंड अधिकारी ने जिला प्रशासन के पाले में अपनी जिम्मेदारी डाल रहे उनका कहना है कि एसडीएम निघासन को फोर्स उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा गया था, बिना पुलिस बल के खुदाई कैसे हो पाएगी ,मौके पर अतिक्रमणकारियों किसानों विरोध कर रहे हैं जिसके वीडियो वायरल, साथ ही काम रुकवाने वाले लोगों के नाम का पत्र भी हो रहा है वायरल हो रहे,बताते चलें कि चार करोड़ 20 लाख रुपए से 17 किलोमीटर की सुहेली नदी की खुदाई होनी थी जिसका ठेका राज बहादुर सिंह को दिया गया था,जीरो टॉलरेंस की ईमानदार सरकार में भी जिला खीरी में बाढ़ खंड के कार्यों में भयंकर भ्रष्टाचार व्याप्त है जिस पर जिला प्रशासन भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है।






_page-0001.jpg)
























Comments