चार दिन से पानी की सप्लाई फेल ,बूँद बूंद पानी के लिए तरस रही जनता
लखीमपुर खीरी May 10, 2025 at 12:07 PM , 98लखीमपुर खीरी। नगर पंचायत खीरी के अनुभवहीन सफाई कर्मचारी और नल के मिस्रियों से नगर पंचायत के जिम्मेदार लीकेज सही करवा रहे जो चौथे दिन भी असफल रहे। नगर के समाज सेवी डॉ सलीम खान का कहना है कि दूसरे नगर पंचायत अध्यक्ष हमेशा सीतापुर के स्पेशल अनुभव वाले सरदार जी को बुलाकर लीकेज सही करवाते थे लेकिन इस बार भारी कमीशन खोरी की वजह से अनुभवहीन लोगों को सही करने के लिए लगाया गया है। वहीं दूसरी तरफ नगर पंचायत के पास 10 से ऊपर पानी के टैंकर होने के बाद भी कस्बे में पानी की त्राहि त्राहि मची हुई है ऐसे में जनता पूंछ रही है कि चेयरमैन साहब बताएं क्या पानी के टैंकर केवल ठेकेदारों के लिए है जनता के लिए नहीं? जिम्मेदारों को कस्बे में आम जनता के लिए पानी के टैंकर भेजना चाहिए। उनका कहना है कि भौजी चेयरमैन, देवर जी ठेकेदार, लीकेज सही करने वाले नगर पंचायत के अनुभवहीन सफाई कर्मचारी और नल मिस्त्री ऐसे में जनता का भला कैसे हो सकता है?






_page-0001.jpg)
























Comments