अंडर-17 टी-20 प्रीमियर लीग में ब्रेड बास्केट ने प्रेसिडेंट पार्क को 23 रनों से हराया
लखीमपुर खीरी May 04, 2025 at 07:22 AM , 122लखीमपुर खीरी| रोटरी क्लब द्वारा आयोजित लखीमपुर प्रीमियर लीग T20 अंडर 17 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन आज रॉयल प्रूडेंस डिग्री कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में प्रेसिडेंट पार्क टाइगर्स बनाम ब्रेड बॉस्केट रेंजर्स के बीच एक बेहद रोमांचक मैच खेला गया जिसमें ब्रेड बास्केट रेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 219 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, ब्रेड बास्केट रेंजर्स के कप्तान ने सर्वाधिक 55 गेंद में 137 रन की शानदार नाबाद पारी खेली । जवाब में प्रेसिडेंट पार्क टाइगर्स ने शानदार फाइट की लेकिन फिर भी टीम 196 रन ही बना सकी और प्रेसिडेंट पार्क को 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा ।
प्रेसिडेंट पार्क अवेंजर्स की तरफ से सर्वाधिक रन आजाद ने 65 रन की पारी प्रांशु ने 33 रन की पारी और कप्तान इशू वर्मा ने 26 रन की पारी खेली , ब्रेड बास्केट की ओर से आकाश और शौर्य ने तीन-तीन विकेट लिए। मैच के दौरान रोटरी क्लब से वासिफ खान, लखीमपुर क्रिकेट अकादमी के कोच मनीष बंसल श्याम मोहन श्रीवास्तव ब्रेड बास्केट रेंजर्स के ऑनर विक्रम सचदेवा इत्यादि मौजूद रहे। मैच में अंपायर की भूमिका में तनु सिंह और आदर्श पांडे भूमिका निभाई ,जबकि लाइव कमेंट्री का संचालन ईशा वर्मा और स्कोरर की भूमिका महक राठौर निभाई।






_page-0001.jpg)
























Comments